किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा उपखंड के झुण्डवा पंचायत मुख्यालय पर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित रात्रि चौपाल में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष मदन कुमावत के नेतृत्व में दिया गया।

पेयजल समस्या उठाई

ज्ञापन में बताया गया कि गर्मी का मौसम शुरू होने के बावजूद कई गांवों में पेयजल की समस्या बनी हुई है और ग्रामीणों को कुओं व हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। किसानों ने बीसलपुर पेयजल योजना के तहत सुभानपुरा, बंजारा ढाणी, सिंदोली और राहमानपुरा में पीने का पानी उपलब्ध करवाने की मांग की।
साथ ही ग्राम पंचायत पलाई के रैगरों का मोहल्ला और बैरवा बस्ती में पिछले 4–5 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या भी उठाई गई।

भूमि आवंटन की मांग

किसानों ने कहा कि ग्राम पंचायत झुण्डवा की सिवाईचक भूमि पर 40–50 वर्षों से खेती कर रहे किसानों को आवंटन शिविर लगाकर भूमि का पट्टा दिया जाए

मंडी व्यवस्था में सुधार की मांग

ज्ञापन में बताया गया कि उनियारा कृषि उपज मंडी में आढ़त प्रणाली नहीं होने के बावजूद किसानों की उपज खुले में ढेर करवाई जाती है, जहां व्यापारी मनमर्जी से बोली लगाते हैं। बोली नहीं लगने या मौसम खराब होने पर फसल खराब होने का खतरा रहता है। इसलिए मंडी में बोली का समय निर्धारित करने की मांग भी की गई।

निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप

ग्रामीणों ने पंचायत में हो रहे पक्के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी और नियम विरुद्ध कार्य होने का आरोप लगाया। शिकायत करने के बावजूद उच्च अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने की बात भी कही गई।

किसानों ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय किसान संघ इकाई झुण्डवा के पदाधिकारी और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleगैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान
Next articleसावधान: गलत UPI ट्रांजेक्शन होने पर घबराएं नहीं
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here