नागौर में रसद विभाग ने पकड़ी अवैध गैस एजेंसी

0
79
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

शहर में अवैध रूप से गैस एजेंसी संचालित करने पर रसद विभाग की टीम एवं प्रवर्तन अधिकारी देवाराम सारण  

टीम ने मारा छापा  

261 कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त किए

नागौर(प्रदीप कुमार डागा)शहर में अवैध रूप से गैस एजेंसी संचालित करने का बड़ा खुलासा रसद विभाग की टीम की जांच में हुआ है रसद विभाग की टीम को मुखबिर की सूचना पर डेह रोड़ पर अवैध रूप सें कमर्शियल सिलेंडर का बेचाण करने पर प्रवर्तन अधिकारी देवाराम सारण , रामअवतार पूनिया प्रवर्तन निरीक्षक शिवराम चौधरी और जितेन्द्र बंशीवाल की टीम ने छापा मारा ।  युवक मुन्नी राम से पुछताछ की और वाहन को सीज करके चिमरानी फांटे के पास कृषि भूमि पर बने गोदाम पर भी छापा मारकर 261 कर्मीशियल गैस सिलेंडर को ज़ब्त किए। दो वाहन भी सीज किए है जांच में LPG गेस के भण्डारण, विक्रय अनुज्ञा पत्र, कृषि भूमि के दस्तावेज मौके उपलब्ध नही गैस एजेन्सी संचालन कर्ता ने उपलब्ध नही करवाने पर सीज करके कलक्टर के न्यायालय में रसद विभाग की ओर से परिवाद पेश किया है ।नागौर भारत गैस एजेंसी के कमर्शियल गैस सिलेंडर बचते डेह रोड पर देवीलाल के घर पर राजेश गोदारा और खेराट डेह के मुन्नीराम को पकड़ा है।

पुछताछ के बाद चिमरानी फांटा के पास अवैध रूप से बनाए गए गैस एजेन्सी गोदाम पर छापा मारा है जहां से दो वाहन जब्त करते हुए 261 कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त किए है । नागौर भारत गैस एजेन्सी के नाम से अवैध रूप से गैस एजेंसी कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई कर रहे थे जिसका खेल रसद विभाग की टीम ने उजागर किया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडरों का भंडारण न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here