लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को समर्पित ‘बैंड बाजा बारात प्रदर्शनी – द हार्ट एंड होम एडिट’ का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को Holiday Inn Express में किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
दो दिवसीय इस विशेष प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों से आईं प्रतिभाशाली महिला प्रदर्शक अपने आकर्षक एवं अनोखे उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। लखनऊ, दिल्ली, आगरा एवं कोलकाता सहित कई प्रमुख शहरों से आए एग्ज़िबिटर्स अपने विशिष्ट कलेक्शन के माध्यम से दर्शकों को विविधता से भरपूर अनुभव प्रदान करेंगे।
यह प्रदर्शनी महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण है, जहां महिलाओं को अपने हुनर, व्यवसाय और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का मंच दिया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस प्रदर्शनी में पधारकर महिला सशक्तिकरण की इस पहल में सहभागी बनें और आकर्षक लकी ड्रॉ उपहारों का लाभ उठाएं।

















































