लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
जोधपुर। लायंस क्लब जोधपुर, सनसिटी द्वारा 11 फरवरी को प्रांतपाल MJF लायन राम किशोर गर्ग की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर क्लब के स्थायी सेवाकार्य सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान का निरीक्षण कराया गया।
यह संस्थान पिलार बालाजी मंदिर के पास, बनाड़ रोड खोखरिया, जोधपुर में स्थित है, जहां जरूरतमंद दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों की सेवा, देखभाल और पालन-पोषण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
सेवा कार्यों की सराहना
प्रांतपाल राम किशोर गर्ग ने संस्थान में संचालित सेवाओं की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
क्लब सदस्यों ने सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त और व्यापक बनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में
-
MJF लायन रामचंद्र चौधरी (अध्यक्ष)
-
लायन डॉ. हुकमाराम भाटी (सचिव)
-
लायन माला सहगल (कोषाध्यक्ष)
-
MJF लायन प्रवीण लता सुमरा (क्लब प्रशासक)
-
सरोज चौधरी
सहित लायंस क्लब जोधपुर, सनसिटी के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।
स्थानीय स्तर पर लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की जा रही है। क्लब की यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।













































