लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का पहला दिन गुरुवार को अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई।
परीक्षा केंद्र का विवरण
परीक्षाऑर्डिनेटर मनोहर बावरी और केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने बताया कि इस केंद्र पर कुल 312 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था। इनमें से 309 छात्र-छात्राएं उपस्थित रही, जबकि 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक प्रियदर्शी और परीक्षा प्रभारी संजूलता चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार प्रवेश के समय विद्यार्थियों की जांच की गई और कक्षाओं में अनुशासन बनाए रखा गया।

परीक्षा का माहौल
परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद कई विद्यार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी देखी गई, जबकि कुछ छात्र प्रश्न पत्र पर चर्चा करते दिखाई दिए।
निरीक्षण और व्यवस्थाएं
जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा नागौर, पहलादराम तानन, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह चारण और सूर्यकांत पारीक ने बग्गड़, लांपोलाई, पादूकलां और रियांबड़ी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक थीं और उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।












































