- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियांबड़ी, नागौर: रियांबड़ी उपखंड मुख्यालय पर किसानों का धरना-प्रदर्शन दसवें दिन भी लगातार जारी है। किसानों और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ता धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
किसानों द्वारा सरकार को दिया गया दो दिन का अल्टीमेटम आज समाप्त हो गया है। 10 जनवरी को RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में किसान स्वाभिमान रैली आयोजित की गई थी। रैली के दौरान किसानों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता हुई थी।
प्रतिनिधिमंडल ने इन मांगों पर विचार करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद अब हनुमान बेनीवाल रियांबड़ी पहुंचकर किसानों को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन आगे की रणनीति और आगामी कदमों का बड़ा संकेत दे सकता है।
- Advertisement -















































