लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कांकरोली बस स्टैंड पर ऑटो चालकों को दी गई रोड सेफ्टी की सीख
राजसमंद।
संवाददाता: गौतम शर्मा
राजसमंद। सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजसमंद जिले में एक सराहनीय पहल की गई। कांकरोली बस स्टैंड पर डीटीओ राधव शर्मा के नेतृत्व में यातायात विभाग द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ऑटो चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में यातायात विभाग की पुलिस निरीक्षक जांबाज अनिता पंवार ने ऑटो चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन, गति सीमा का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तथा यातायात नियमों के महत्व को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न केवल चालकों की, बल्कि यात्रियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ऑटो चालक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में प्रभावी कदम बताया।
यातायात विभाग द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।















































