बहराइच सड़क हादसे में 6 की मौत

0
160
- Advertisement -

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हैं, घायलों में से कुछ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें 9 यात्रियों की हालत नाजुक होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा कोहरे के कारण होना बताया जा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना बहराइच के जरवल इलाके के तपेसिपाह इलाके की है। ज़िला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि बस जयपुर से बहराइच जा रही थी। तभी सुबह के समय गलत दिशा से आ रही एक ट्रक से टकरा गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here