पूजारी को बाघ ने बनाया निवाला

0
80
- Advertisement -

लखीमपुरखीरी। यहां एक बाघ का आतंक देखा गया। लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया कोतवाली थाना क्षेत्र के क्षेत्र में स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी को बाघ ने अपना निवाला बना लिया । घटना का पता तब चला जब मंदिर से कुछ ही दूरी पर पुजारी के शरीर के कुछ अवशेष मिले ।घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,जिसे स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पुजारी को बाघ उठा कर जंगल में ले गया, जहां उसे अपना निवाला बना दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी के शव के अवशेषों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब तक यह बाघ एक दर्जन से ज्यादा लोगों को शिकार बना चुका है। लोग बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here