भूपेंद्र चौधरी यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

0
69
- Advertisement -

नई दिल्ली I भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैI आपको बता दें कि चौधरी योगी सरकार में मंत्री है अब उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर नई कमान सौंपी है I भूपेंद्र चौधरी के अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं I साथ ही उम्मीद कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी और पार्टी मजबूत होगी I भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है I चौधरी के अध्यक्ष बनने के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया I

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here