Home latest प्रियंका ने उत्तराखंड में प्रचार के आखिरी दिन झौंकी ताकत

प्रियंका ने उत्तराखंड में प्रचार के आखिरी दिन झौंकी ताकत

0

उत्तराखंड । उत्तराखंड में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने पूरी ताकत झौंक दी है। अंतिम कांग्रेस की स्टार प्रचार प्रियंका गांधी भी कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगने पहुंची। प्रियंका गांधी ने कई चुनावी सभाएं कर कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी। प्रियंका ने खटीमा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा की धामी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। पूरे देश की नीतियां सिर्फ दो उदयोगपतियों के लिए चल रही है। जो पीएम के दोस्त है। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता है। उन्होने कहा कि एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है। जनता की सेवा, उनका विकास। लेकिन आज सभी भाजपा नेता आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version