गाना सुनकर सड़क पर ही नाचने लगी महिला मरीज

0
75
- Advertisement -

जयपुर । जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल अपने ईलाज के लिए आई एक हरियाणा की महिला सड़क किनारे फुटपाथ पर लगी कुर्सी पर बैठी थी, तभी उसके पास आकर एक कार रूकती है। कार में ड्राइवर अपनी मस्ती में गाने सुन रहा है। कार में बज रहे राजस्थान लोकगीत की आवाज इतनी है, जिससे कार के पास से गुजरने वाला व्यक्ति सुन सके या कार में बैठे हुए लोग। जैसे ही गाने के बोल पास बैठी महिला मरीज के कानों में गूंजे, महिला ने घुंघट से कहा आवाज तेज कर, ड्राइवर सोचा किसको कह रही है। लेकिन फिर महिला ने दोबारा फिर कहा भाई आवाज तेज कर दे ।ड्राइवर ने महिला के कहने से जैसे ही गाने की आवाज तेज की महिला झूमकर कर नाचने लगी। महिला सुद बूद खोकर नाचने लगती है , लेकिन बीमारी की वजह से जल्दी ही थकान होने पर फिर बैठ जाती है। लेकिन फिर थोड़ी देर बाद में खड़ी होकर नाचने लगती है।

हालांकि बीमारी की वजह से महिला का शरीर ज्यादा साथ नहीं देता है लेकिन फिर भी ऐसा लगता है , वह जैसे भी है हर हाल में समय को एंजॉय करना चाहती है और उसने किया भी यही । जब उसे अपनी पसंद का गाना सुनाई दिया, तो उसने अपनी बीमारी भूल कर वहीं सड़क पर वह झूमने लगती है। नाचने लगती है और अपने आप को खुशगवार महसूस करती है। यही है असल जिंदगी , जब आपको अवसर मिले आप उसे जिंदादिली से जिएं चाहे, समय कैसा भी हो। क्योंकि किसी को पता नहीं है आने वाला पल उसका है या नहीं है। महिला मरीज की जिंदादिली देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए और सब ने उसकी वाहवाही की। ड्राइवर भी थोड़ी देर में अपनी गाड़ी लेकर चला गया ।लेकिन महिला मरीज ने सब को सकारात्मक सोच का संदेश दे दिया जिस भी हाल में रहो मस्त रहो, खुश रहो।

- Advertisement -
Previous articleपुष्पेंद्र भारद्वाज बने जनसेवक
Next articleचामड़ माता के पुजारी महाबुद्दीन की हत्या
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here