सेमारी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, 35 फुट ऊंचे रावण का दहन

0
132
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

सेमारी/सलूम्बर (बीएल जोशी)।
सलूम्बर जिले के सेमारी कस्बे में नवरात्रि महोत्सव के समापन के बाद दशहरा महापर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

शोभायात्रा ने मोह लिया मन

शाम 5 बजे अम्बे माताजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकियां तथा राम सेना और रावण सेना के साथ हजारों ग्रामीण और क्षेत्रवासी जयकारे लगाते हुए विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः अम्बे माताजी मंदिर पहुंची, जहां गरबा रास और महाआरती का आयोजन हुआ।

35 फुट ऊंचे रावण का दहन

इसके बाद शोभायात्रा रेबारियों की ढाणी के निकट रामेश्वर महादेव मंदिर के पास रावण दहन स्थल पर पहुंची। यहां डीजे साउंड और रंग-बिरंगी लाइटिंग के बीच अंधेरा होते ही भव्य आतिशबाजी ने माहौल को रोशन कर दिया। आसमान में धमाकों और पटाखों की गूंज के बीच 35 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

गांव-गांव से पहुंचे लोग

हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा पर्व पर आसपास के सैकड़ों गांवों, कस्बों और ढाणियों से हजारों लोग सेमारी पहुंचे और शोभायात्रा तथा रावण दहन के साक्षी बने।

सुरक्षा और सहयोग

नगर में विशाल भीड़ को देखते हुए सेमारी पुलिस थाना जाब्ता, विशेष पुलिस टीम और पुलिस मित्र सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
आयोजन की सफलता में जय अम्बे गरबा मंडल ग्रुप, ग्रामवासियों और दानदाताओं का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बच्चों ने जीते दिल

इस धार्मिक आयोजन में राम सेना और रावण सेना की झांकियों में शामिल नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने जीवंत किरदारों से लोगों का उत्साहवर्धन किया और खूब तालियां बटोरीं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here