लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। एकादशी और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पादूकलां कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गौसेवा का अनुकरणीय आयोजन किया गया। बुधवार को कस्बे की गलियों, मोहल्लों और गौशालाओं में गायों एवं अन्य पशुओं को गुलगुले और लापसी बनाकर श्रद्धा भाव से खिलाया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन अच्छी नाथजी मंदिर के महंत लक्ष्मणनाथजी के सानिध्य में किया गया। सेवा अभियान कामधेनु गौ रक्षा भक्ति ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौभक्तों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में दिनेश सोनी मेवड़ा, मोडाराम, कुनाराम, धुलाराम, हुक्माराम, तुलछाराम धायल, धर्माराम तेतरवाल, कैलाशचंद ईनाणी, शंभूदन चारण, नरसीराम बड़ीयासर, राजूराम धायल, रामकुंवर चंदेलिया, सुनील धायल, राहुल धायल, हुक्माराम जी बड़ीयासर सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।
महंत लक्ष्मणनाथजी ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और पर्वों पर ऐसे सेवा कार्य समाज में सद्भाव, करुणा और संस्कारों को मजबूत करते हैं। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।















































