लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
युवाओं के साथ बजट पूर्व संवाद*
*- मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प किए अर्पित*
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है तथा हमारे युवा, देश और प्रदेश के कर्णधार हैं। युवाओं की ऊर्जा एवं शक्ति से ही विकसित भारत व विकसित राजस्थान के सपने को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने तथा उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। हमारी प्राथमिकता है कि बजट युवा केन्द्रित बने, जिससे राज्य के विकास को गति मिले और मजबूत राजस्थान का निर्माण हो सके।
शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर सार्वजनिक क्षेत्र में रूचि रखने वाले छात्रों से बजट पूर्व संवाद कर रहे थे। उन्होंने सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। विवेकानन्द जी ने युवाओं को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अडिग रहकर काम करने का संदेश दिया। युवा तरुणाई आगे बढ़ेंगे तो देश-प्रदेश आगे बढ़ेगा।
*हम युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध*
शर्मा ने कहा कि गत सरकार के समय युवाओं के सपनों को रौंदा गया था। लेकिन हमारी सरकार ने आते ही पेपरलीक के प्रकरणों पर सख्त कार्रवाई की। पिछले 2 सालों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दो वर्षों में 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। करीब डेढ लाख पदों पर चयन प्रक्रियाधीन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश में राइजिंग राजस्थान में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 8 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। इसके लिए युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3 लाख से अधिक युवाओं को आर्थिक क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
