लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम पंचायत मेवड़ा स्थित श्री अच्छीनाथजी धाम परिसर में पूज्य संतों के सानिध्य में गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत अभियान से संबंधित पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को लेकर समाज में व्यापक जागरूकता फैलाना रहा। 
इस अवसर पर संत श्री 1008 योगी पीर श्री नारायणनाथजी महाराज, संत श्रीरामनिवासजी महाराज (पो धाम), संत श्री 1008 श्री लक्ष्मणनाथजी महाराज तथा गौ क्रांतिकारी संत श्री धीरजराम महाराज (पुष्कर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतों ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और गौ सेवा के माध्यम से ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा संभव है।
कार्यक्रम में गौ रक्षक भक्ति ग्रुप के एडमिन दिनेश सोनी, चंद्रशेखर शर्मा, गौ सेवक शैलेंद्र थांवला, गिरधारी लाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने गौ सम्मान आव्हान अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।