Home latest विवेकानंद जी के सन्देश आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक — श्रीकांत

विवेकानंद जी के सन्देश आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक — श्रीकांत

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशाल युवा सम्मेलन
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। स्वामी विवेकानंद जयंती महोत्सव के तहत रविवार को नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित कुमावत सेवा सदन में विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. श्रीकांत ने कहा कि वर्तमान में युवाओं के जीवन को उच्च स्तर का बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचार और सन्देश अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आज का अधिकतर युवा कई व्यसनों में भटक गया है, युवाओं को सही दिशा देने आज भी स्वामी जी के विचार, उनकी जीवनशैली और सन्देश अपनाने की जरुरत है।
इस दौरान प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान किया गया। इससे पहले प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। प्रेरक गीत गाये गए। साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने वाले उद्बोधन दिए गए। इससे पहले व्याख्याता पिंकू कुमारी कुमावत ने डॉक्टर सुनीता कुमावत का रामनामी दुपट्टा ओढ़कर सम्मान किया।
इस मौके पर खंड संघ संचालक डॉक्टर मुकेश शर्मा, प्रोफेसर दिनेश यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक ढाका, बीसीएमएचओ डॉ कैलाश कुमावत, डॉ सुनीता कुमावत, नरेन्द्र सारवन, विहिप अध्यक्ष बाबूलाल जोगीदास, द्वारका प्रसाद वाल्मिकी एवं भंवर पूनिया मंचस्थ रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बहने और युवा मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version