लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर योगी, नाथ एवं सिद्ध समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा समाज के उत्थान और विकास के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, संचालित योजनाओं तथा बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएँ व बजट घोषणाएँ समाज के व्यापक हित में कार्यरत हैं और इससे आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव आएंगे।
इस दौरान सांसद मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता और सरकार की पहल मिलकर विकास को गति दे रही हैं।
मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी समाजों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।