Home latest राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट में लखपति दीदी समूहों का उत्पाद प्रदर्शन

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट में लखपति दीदी समूहों का उत्पाद प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। बिड़ला सभागार, जयपुर में शनिवार से राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट 2025 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा लखपति दीदी पहल के तहत 6 विशेष स्टॉल उपलब्ध कराए गए।
13 और 14 सितंबर को इन स्टॉल्स में दौसा, बाड़मेर और जयपुर जिले की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की गई। प्रदर्शनी में चमड़े की जूतियाँ, ब्लॉक प्रिंटेड कपड़े, लकड़ी के शिल्प, पेपर उत्पाद, कुशन कवर, एप्लिक आइटम और हैंड पर्स जैसे उत्पादों को आगंतुकों एवं प्रतिनिधियों से सराहनीय प्रतिक्रिया मिली।

इस आयोजन ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राजस्थान की समृद्ध लोक कलाओं और शिल्पों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे मंच महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने और अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचाने में मदद कर रहे हैं।

राज्य सरकार की लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिला समूहों को सशक्त बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इस पहल से महिलाओं को न केवल आय का साधन मिला है, बल्कि पारंपरिक कौशल को संरक्षित कर उन्हें बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version