लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर से नितिन मेहरा
अजमेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तिरूपति–हिसार–तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति–हिसार स्पेशल 31 दिसंबर 2025 से 11 फरवरी 2026 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को तिरूपति से रात 23.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुंचेगी।
इसी प्रकार 07718 हिसार–तिरूपति स्पेशल 4 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को हिसार से रात 23.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 11.30 बजे तिरूपति पहुंचेगी।
यह रेलसेवा रेणिगुंटा, गुंटकल, काचीगुडा, नांदेड, भुसावल, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, सीकर, झुंझुनूं सहित अनेक प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस विशेष रेलगाड़ी में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 14 थर्ड एसी, 6 स्लीपर एवं 2 पावरकार शामिल हैं।



















































