Home latest वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य- राजे

वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य- राजे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर।  पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रविवार को स्वास्थ्य कल्याण रक्त केंद्र के 32वें स्थापना दिवस पर जयपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष डॉ.एस.एस अग्रवाल और उनकी टीम को साधुवाद,जो 32 वर्षों से इस पुनीत कार्य में जुटे हुए हैं। आज हर 2 सेकंड में भारत में किसी न किसी व्यक्ति को खून की ज़रूरत पड़ती है।
और हर साल 12 लाख यूनिट खून की कमी से लोग जान गँवा देते हैं।इसलिए रक्तदान कीजिए।
वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य हैं।
इसीलिए रक्तदान को सर्वोच्च दान माना गया है,जो नि:स्वार्थ भाव से किसी की जान बचाकर सबसे बड़ा पुण्य कमाने का अवसर देता है।यह न केवल मानव सेवा है,बल्कि समाज में एकता और इंसानियत का प्रतीक है।हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए,क्योंकि रक्त का कतरा किसी न किसी व्यक्ति के लिए जीवन है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version