Home crime पिता ने पूर्व मंगेतर पर लगाया ब्लैकमेलिंग कर हत्या का आरोप

पिता ने पूर्व मंगेतर पर लगाया ब्लैकमेलिंग कर हत्या का आरोप

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
धौलपुर में सनसनी
निहालगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत
धौलपुर ,क्राइम रिपोर्ट । ( मुनेश  धाकरे) धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। राजाखेड़ा बाईपास पुल के पास 31 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मृतका के पिता ने उसके पूर्व मंगेतर पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान कोमल पत्नी गंगा सिंह (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी चरण विहार कॉलोनी, जाति लोढ़ा के रूप में हुई है।
⚠️ पिता का गंभीर आरोप: “बेटी की पीट-पीटकर हत्या की गई”
मामले में मृतका के पिता बहादुर सिंह ने निहालगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक युवक और उसके साथियों पर कोमल की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिस पर आरोप लगाया गया वह युवक मृतका का पूर्व मंगेतर रहा है ,उसकी कुछ दिनों बाद सगाई तोड़कर दूसरी जगह विवाह किया गया था
बहादुर सिंह के अनुसार, मंगलवार को वह अपनी बेटी कोमल के साथ कहीं जा रहे थे। रास्ते में कोमल कुछ दूरी पर पीछे रह गई, जबकि वह आगे निकल गए। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो राजाखेड़ा बाईपास पुल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला।
टूटी सगाई, बना मौत की वजह?
आरोप है कि उक्त युवक की कुछ वर्ष पहले कोमल से सगाई हुई थी, लेकिन बाद में सगाई टूट गई और परिवार ने कोमल का विवाह कहीं और कर दिया। इसके बाद से आरोपी युवक कोमल को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
मंगलवार को उसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोमल के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद बढ़े सवाल
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
‍♂️ पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल से पड़ताल
निहालगंज थाना पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सभी तथ्यों, आरोपों व परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि
क्या मामला हत्या का है?
ब्लैकमेलिंग के क्या सबूत हैं?
आरोपी युवक और उसके साथी घटना के समय मौके पर मौजूद थे या नहीं?
इलाके में तनाव, इंसाफ की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version