लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
अखिल नागरचाल धाकड़ समाज 108 गाँव का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन क़ो लेकर धाकड़ धर्मशाला परिसर पाण्डुला में अखिल नागरचाल धाकड़ महासभा 108 गाँव के संकल पंचो की बैठक महासभा अध्यक्ष रमेश नागर की अध्यक्षता में आयोजित की गईं| गणेश निमत्रण व ध्वजारोहण का शुभ मुहर्त निकलवाना, विवाह सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर आगामी रणनीति बनाना आदि बिन्दुओ पर समाज बंधुओ से विचार विमर्श कर सुझाव लिए गए| नागरचाल 108 गांव की आम सभा को संबोधित करते हुए महासभा प्रदेशाध्यक्ष हेमराज नागर व समाज अध्यक्ष रमेश नागर ने कहा की 108 गांव के सभी संकल पंचो की सर्वसम्मति से लिए गए प्रस्ताव के अनुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन श्री धरणीधर सेवा संस्थान मांडकला के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रति जोड़ों की राशि 71 हजार रु तय की गईं है।

उन्होंने कहा कि समाज के जिस व्यक्ति में धरणीधर मंदिर की राशि बकाया है वह सामूहिक विवाह सम्मेलन से पहले ही जमा करावें, अन्यथा सम्मेलन के वर वधु के जोड़े की रशीद नहीं बनाई जाएगी। मिडिया प्रभारी मोहन कटारिया व श्योजी लाल धाकड़ ने बताया की धाकड़ महासभा व नागरचाल 108 गाँव के सभी संकल पंचो ने सभी की सर्वसम्मति से 8 मई कों पाण्डुला में आयोजित होने वाला सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष पद पर प्रधान पदम् धाकड़ नैनवा वाले क़ो मनोनीत किया । नवनिर्वाचित सम्मेलन अध्यक्ष प्रधान पदम् धाकड़ ने अखिल नागरचाल धाकड़ समाज के 108 गांव के सभी सकल पंचों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही अपनी ओर से संपूर्ण सम्मेलन की शक्कर देने की घोषणा की।
कार्यक्रम का मंच संचालन सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार राधेश्याम धाकड़ ने किया|उन्होंने बताया की पाण्डुला में सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 मई गुरुवार क़ो आयोजित होगा। सम्मेलन का गणेश निमंत्रण रणथंभौर गणेश जी महाराज कों 19 मार्च बुधवार कों दिया जाएगा जबकि 20 मार्च क़ो ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सकल पंचों द्वारा झंडारोहण की बोली लगाई गई। नागरचाल 108 गाँव के जो भी समाज बंधु झंडे की बोली ऑनलाइन व ऑफलाइन भी लगाना चाहता है वह लगा सकते है। बोली की अंतिम तिथि 19 मार्च रात 9 बजे तक रहेगी । नागरचाल 108 गांव के समाज बंधुओ ने आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर सुझाव दिए गए| इस दौरान अखिल नागरचाल धाकड़ समाज 108 गांव व पाण्डुला गाँव के संकल पंच मौजूद रहे।
















































