विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर संविदा फार्मासिस्टों का सेवा एवं रक्तदान कार्यक्रम

0
138
- Advertisement -
विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर राजस्थान फार्मासिस्ट संघर्ष समिति के बैनर तले संविदा फार्मासिस्टों ने समाज सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सतवीर गुर्जर के नेतृत्व में संविदा फार्मासिस्टों ने एसएमएस अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को केले वितरित किए। इसके बाद फार्मासिस्टों ने रक्तदान कर दिवस को यादगार बनाया।
इस अवसर पर समिति के प्रदेश संयोजक महावीर प्रसाद यादव ने कहा कि संविदा फार्मासिस्ट मरीजों तक सही दवा और उपचार पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं समिति के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सरकार से मांग की कि मरीजों और फार्मासिस्टों दोनों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए 6826 लंबित पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए, ताकि योग्य फार्मासिस्टों को रोजगार और मरीजों को उचित इलाज एवं सही दवा मिल सके।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इनमें प्रमुख रूप से मनीष शर्मा, विष्णु जाखड़, अशोक शर्मा, रवि नानकानी, अनिल शर्मा, संजय गुर्जर, रवि गौतम, सुरेन्द्र गुर्जर, रवीना चौधरी, आस्था अग्रवाल, जटाशंकर, शिवराज, लोकेश जाट, भरत सैनी मौजूद रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here