Home latest विशाल तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जुनून मिला देखने को

विशाल तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जुनून मिला देखने को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। भारतीय जनता पार्टी उनियारा द्वारा शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता, सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा गढ़ से प्रारंभ होकर सिंह द्वार, कटलागेट, सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर, न्यू मार्केट, ककोड गेट, देव कांपलेक्स, सरदार सर्किल होती हुई बस स्टैंड स्थित देहलवाल जी के चौक पहुंची। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बुथ अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा में युवा, महिलाएं, पुरुष हाथ में तिरंगा लहराते हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए डीजे की धुन पर देशभक्ति गानों पर नाचते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा पर विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों ने पुष्प वर्षा की। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने जिले तथा बाहर से आये हुए सभी पदाधिकारियों का दुप्पटा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।उन्होंने कहा की देश पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर भारत का तिरंगा का लहराना हर देशवासी के लिए गौरव का पल है। देश में साइंस और टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के प्रति नई उमंग और उत्साह भरने वाली ये सफल यात्रा रही है।तिरंगा यात्रा रैली यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चोहान ने शिरकत की उन्होंने कहा की भारतीय सैनिक कड़ी धूप,माइन्स तापमान, दलदल और पहाड़ों पर दिन रात पहरेदारी करते हैं। उनकी वजय से ही देश के लोग चैन के नींद सो पाते हैं जिला प्रमुख सरोज़ बंसल ने कहा की देश के वीर सपूतों के सम्मान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है।

जिससे आम नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर सके। यह अभियान हर भारतीय नागरिक का है जो भारत देश से प्यार करता है।तिरंगा रेली यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, यात्रा संयोजक नमो नारायण गोत्तम, ओम पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया, जगदीश साहू,राधेश्याम चावला, लक्ष्मी नारायण मीना, राजेश अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश जैन, मदन आकड़, मंडल प्रतिनिधि सुरेश कुमावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बड़ाया, महामंत्री महेश खंडेलवाल,रामलाल मीना, मीडिया प्रभारी रमेशजांगिड ,उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, अभय सिंह शक्तावत, प्रहलाद सैनी, कन्हैया लाल सैनी, सत्यनारायण सैनी, घासी लाल जैन,बुद्धि प्रकाश जैन, कैलाश पालीवाल, पारुल गोयल, भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष मोनिका जैन ,चंद्रकांता जांगिड,चंचल गुप्ता,मंत्री आकाश गुर्जर, आशाराम चौधरी ,ईश्वर शर्मा सुरेन्द मेरुटा रघु शर्मा चेतन शर्मा सहित सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version