विराट हिंदू सम्मेलन के तहत निकाली विशाल कलश यात्रा

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

जोधपुर के चांदपोल स्थित गौर के मैदान में हिंदू सेवा मंडल के तत्वावधान में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कल भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के साथ सम्पन्न हुई।
वहीं आज गौर के मैदान से आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया, जिनमें धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रेरणादायी उद्बोधन हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, सेवा भावना एवं सामाजिक एकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति, उल्लास और धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। हिंदू सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Previous articleरक्तदान कर दी शान्ति देवी को श्रद्धांजलि
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here