Home latest विद्यालयों में होगें श्रमणों के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

विद्यालयों में होगें श्रमणों के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
*विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए राजस्थान सरकार की अभिनव पहल*
जयपुर l भजनलाल सरकार ने चातुर्मास के दौरान राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों में जैन साधु-साध्वियों के विशेष प्रवचन, योग–ध्यान शिविर और जीवन-मूल्य आधारित कार्यशालाएँ आयोजित कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिससे विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति,धर्मों का सम्मान, अहिंसा,संयम,करुणा तथा स्वास्थ्य-जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा
इस अभिनव पहल की वैदिक संस्कृति और श्रमण संस्कृति को मानने वाले लोगों बहुत दिल से सराहना करते हुए राजस्थान सरकार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है l
विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु शिक्षा विभाग के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना, श्रमणों से सम्बन्धित साहित्य पुस्तकों का विद्यालयों के पुस्तकालयों में रखवा कर विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए उपलब्ध करवाना,संस्था प्रधानों की वाकपीठ संगोष्ठी में श्रमणों द्वारा प्रवचन तथा श्रमणों के द्वारा विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम करवाना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है अन्य राज्यों को भी राजस्थान राज्य की तरह इसे लागू करना चाहिए l ऐसे विचार श्रमण संस्कृति को मानने वाले आमजन और अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के विभिन्न संगठनों और समाजश्रेष्ठियों तथा युवा वर्ग के आए है l
इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के संरक्षक मंगल चन्द जैन और अशोक बांठिया ने बताया कि योग,ध्यान,संस्कार और अहिंसा….राजस्थान के स्कूलों में शुरू हुई नई परंपरा की यह पहल कौशल-आधारित शिक्षा के साथ वेलनेस और वैल्यू-एजुकेशन को जोड़ती है—जिससे एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन,सहानुभूति और सामुदायिक उत्तरदायित्व जैसे कौशलों का विकास विद्यार्थियों में होगा l राजस्थान में सफल क्रियान्वयन के बाद इस मॉडल को अन्य राज्यों में भी विस्तारित करवाने के लिए वहां की सरकारों से यह मॉडल अपनाने का निवेदन युवा परिषद् द्वारा किया जाएगा।
*शासकीय निर्देशों पर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जारी किये आदेश*
प्रासंगिक पत्रों के माध्यम से प्राप्त शासकीय निर्देशों पर शिक्षा निदेशक एवं पदेन अति.राज्य परि. निदेशक (वरिष्ठ) समग्र शिक्षा अभियान (समसा) सीताराम जाट ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशक,अनुभाग अधिकारी पी.एस.पी / समाज शिक्षा, समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा,समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन ब्लॉक संदर्भ केन्द्र प्रभारी, समग्र शिक्षा को आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेश जारी किये l
*जैन समुदाय के विभिन्न संगठनों ने सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय की दिल से की सराहना*
राजस्थान जैन सभा अध्यक्ष सुभाष जैन,दिगम्बर जैन महा समिति राज.अंचल अध्यक्ष अनिल जैन, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा,राज.अध्यक्ष कमल बाबू जैन,राजस्थान जैन युवा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप लाला,अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था के अध्यक्ष अजय जैन,अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के अध्यक्ष भाग चन्द जैन मित्रपुरा,जैन सोश्यल ग्रुप के राजीव पाटनी,जैन पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष रमेश तिजारिया,जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष पदम चन्द पुगलिया,जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ के अध्यक्ष अजय शाह,श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजय चन्द लोढ़ा,अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष रमेश डागा,अखिल भारतीय तेरापंथी महिला मण्डल की अध्यक्ष सरिता डागा,जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष मनसुख सेठिया,अखिल भारतीय जैन कान्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा रमेश खोखावत,गुरू पुष्कर चेरिटेबल ट्रस्ट पाली के अध्यक्ष मांगीलाल मुणोत,श्री तारक गुरू जैन ग्रंथालय के महामंत्री रमेश जैन आदि ने ने राजस्थान सरकार के मुखिया  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,मुख्य सचिव सुधांश पंत,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल,विशिष्ट शासन सचिव विश्व मोहन शर्मा और चित्रा गुप्ता,शासन उप सचिव राजेश दत्त माथुर व गोविन्द नारायण दाधीच,शिक्षा निदेशक सीताराम जाट,अतिरिक्त निदेशक राजकुमार शर्मा,संयुक्त निदेशक अरविन्द व्यास तथा रमेश हर्ष, सहायक निदेशक जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version