Home crime उनियारा पुलिस वृत में जप्त शराब नष्ट, 52 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी

उनियारा पुलिस वृत में जप्त शराब नष्ट, 52 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। पुलिस वृत उनियारा के चार थानों में जप्त शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश और न्यायालय के निस्तारण आदेश के तहत की गई।

थाना प्रभारी एएसआई रतनलाल मीणा ने बताया कि कुल 52 प्रकरणों में जप्त देसी, अंग्रेजी और हथकढ़ शराब को जेसीबी मशीन की सहायता से उनियारा थाने के पीछे खाली जमीन पर नष्ट किया गया।

इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी बाबूलाल जाट, एएसआई रतनलाल मीणा, मालखाना प्रभारी जयनारायण (उनियारा), नेहनुलाल (सोप), नंदकिशोर (नगरफोर्ट) और हनुमान प्रसाद (बनेठा) सहित सभी हेडकांस्टेबल की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही पूरी की गई।

  • थाना-वार विवरण:

    • उनियारा थाना – 22 प्रकरण

    • सोप थाना – 14 प्रकरण

    • नगरफोर्ट थाना – 9 प्रकरण

    • बनेठा थाना – 7 प्रकरण

कुल मिलाकर, उनियारा पुलिस वृत में अवैध शराब के मामलों में जप्त सामग्री को नष्ट कर बड़ी कार्रवाई पूरी की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version