लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बिरला सीमेंट वर्क्स ने दिए 300 पौधे
चित्तौड़गढ़। हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भेरड़ा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत बिरला सीमेंट वर्क्स, चंदेरिया की ओर से विद्यालय को 300 पौधे उपलब्ध कराए गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुबारक खान देशवाली ने बताया कि सीबीईओ शंभूलाल सोमानी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पीईईओ गोविंद चतुर्वेदी एवं संस्था प्रधान मुबारक खान देशवाली ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के तरसेम सिंह, राजेश कुमार गर्ग, पीईईओ धनेत कलां से प्रवीण कुमार साहू, अजीत कुमार चौधरी, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष फिरोज खान, समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहयोग के लिए बिरला सीमेंट वर्क्स, चंदेरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास हरित एवं स्वच्छ राजस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।