लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मेड़ता सिटी। विधायक लक्ष्मणराम कलरु ने जयपुर में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
विधायक कलरु ने प्रदेश प्रभारी को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का फीडबैक दिया। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा कीं।
बैठक में आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से बातचीत हुई। मुलाकात को संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
