लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अधिवक्ता न्यायालय और पक्षकार के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं: विधायक अशोक कोठारी
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) – जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक कार्यालय पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा।
इस अवसर पर विधायक कोठारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अधिवक्ता न्यायालय और पक्षकार के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।”
विधायक कोठारी ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी और आमजन के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने बार एसोसिएशन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी पदाधिकारियों को सद-साहित्य भेंट किया।
विधायक ने विशेष रूप से विश्वास जताया कि उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला अभिभाषक संस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारी:
-
अध्यक्ष: उम्मेद सिंह राठौड़
-
उपाध्यक्ष: महिपाल सिंह राणावत
-
महासचिव: पंकज दाधीच
-
रेवेन्यू महासचिव: मनोहर भाम्बी
-
सहसचिव: आदित्य सिंह चौहान
-
कोषाध्यक्ष: रवि गौरानी
-
पुस्तकालय सचिव: प्रताप तेली
-
अन्य सदस्य: सुंदर लाल बम्बोड़ा, एडवोकेट अर्पित कोठारी, अजय पाराशर
















































