Home latest विधायक अर्जुनलाल जीनगर के जन्मदिन पर 1 दिसंबर को कई कार्यक्रम होंगे

विधायक अर्जुनलाल जीनगर के जन्मदिन पर 1 दिसंबर को कई कार्यक्रम होंगे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

सत्यनारायण सेन गुरला

गुरला/ कपासन : कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के जन्म दिन के मौके पर आगामी 1 दिसंबर को कपासन विधानसभा क्षेत्र मे विधायक जीनगर के जन्मदिन पर 1 दिसंबर को कार्यक्रम होंगे कई
धार्मिक आस्था, समाज सेवा और विकास कार्यों से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। राशमी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट एवं पहुंना भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायणलाल अहीर ने बताया कि विधायक जीनगर अपने जन्मदिन की शुरु आत सुबह सात बजे राशमी के हनुमान मंदिर में देवदर्शन के साथ करेंगे। इसके बाद 7.30 बजे जाड़ेश्वर महादेव मंदिर, 8 बजे अलख वेद गुरुकुल गौशाला पुठवाड़िया में गौसेवा और 8.30 बजे मंगलेश्वर महादेव मातृकुण्डिया में दर्शन करेंगे। इसके पश्चात सांवलियाजी मंदिर मंडफिया, श्री शनिदेव मंदिर आली और रणछोड़ रायजी मंदिर धमाणा में दर्शन करेंगे। इसके बाद अन्य आयोजन में भाग लेंगे। फिर विकास कार्यों की श्रृंखला में कपासन नगर में शुरू होगी। सांवलियाजी स्वागत द्वार, सांवलियाजी चौराहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति उद्यान और छत्रपति शिवाजी चौक का उद्घाटन होंगे। उपजिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्स- एक्स-रे मशीन, एम्बुलेंस और लेबोरेट्री भवन का शुभारंभ स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा। दिनभर के सभी आगामी कार्यक्रम कपासन नगर में ही होंगे। सरोवर बालाजी डोम में 221 किलो अन्नकूट प्रसाद वितरण श्रद्धालुओं केलिए विशेष आकर्षण रहेगा, जबकि समापन राजराजेश्वर सरोवर परिसर में होने वाली आतिशबाजी से होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version