लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में किन्नू की बंपर पैदावार के बावजूद प्रोसेसिंग प्लांट के अभाव में किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मुद्दे को रूपिंदर सिंह रूबी कुन्नर (श्रीकरणपुर) ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के दौरान जोरदार तरीके से उठाया।
विधायक रूबी ने कहा कि जिले में किन्नू प्रोसेसिंग प्लांट नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज ओने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि श्रीगंगानगर में शीघ्र प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जिले में प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होता है तो इससे न केवल किन्नू उत्पादकों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं और श्रमिकों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विधायक ने सरकार से इस दिशा में त्वरित और सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।


















































