Home latest विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 118 परिवारों को बांटी आर्थिक सहायता

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 118 परिवारों को बांटी आर्थिक सहायता

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर | संवाददाता (नितिन मेहरा) अजमेर के वैशाली नगर स्थित आनंदम समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए 118 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की। विवेकानुदान एवं स्वेच्छानुदान मद से प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 5-5 हजार रुपये प्रदान किए गए।

“जनप्रतिनिधि का धर्म है सेवा”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सहारा बनना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों, प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित परिवारों और निर्धन कन्याओं के विवाह में प्रशासन के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

अजमेर विकास को लेकर रखी प्राथमिकताएं

विधानसभा अध्यक्ष ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि—

  • पर्यटन क्षेत्र: लेपर्ड सफारी सहित अन्य पर्यटन स्थलों का विकास कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं
  • शिक्षा व पोषण: सरकारी स्कूलों में मुफ्त पाठ्यपुस्तकें और मिड-डे मील के जरिए बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है
  • स्वरोजगार: जरूरतमंदों को ‘हाथ ठेला’ उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है

उन्होंने समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा भाव को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए नागरिकों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version