Home latest वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय ने निकाली विजय यात्रा

वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय ने निकाली विजय यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल। कस्बे में बाग की ढाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों की विजय यात्रा निकाली गई।

संस्था की एसडीएमसी और संस्था सदस्यों के तत्वावधान में निकाली गई विजय यात्रा बाग की ढाणी, बाग का चौराहा, मा.रि. सो. उ. मा. विद्यालय होती हुई, मुख्य बाजार से कबूतर निवास, अम्बेडकर कॉलोनी, अनावडियों की ढाणी होते हुये गुजरी। जिसमें प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का जगह- जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।

इससे पहले एसडीएमसी सदस्य और अन्य गणमान्य लोगों ने छात्र-छात्राओं का दुपट्‌टा ओढाकर स्वागत किया। कुमावत समाज समिति के लादूराम बासनीवाल, भंवरलाल जेठीवाल, रामनारायण अनावडिया द्वारों प्रतिभावान विद्यार्थियों को नगद पुरुस्कार दिया गया।

प्रधानाचार्य रामरतन कुमावत ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्याय

परीक्षा में (12वीं) में मीनाक्षी कुमावत ने 91.80% और हिमांशी कुमावत ने 88.20% अंक प्राप्त किये। प्रवेशिका परीक्षा (10वीं) में चिनू कुमावत ने 73.00%, अंक प्राप्त किये। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामरतन कुमावत, प्राध्यापक उमाकांत शर्मा, बीना कुमारी, वरिष्ठ अध्यापक महेन्द्र कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, गीता कुम्हार, ओमाराम, ओमप्रकाश सामोता, राहुल कुमावत, नीशु कुमावत, कोमल कुमारी बाेचल्या, रामप्रकाश पाराशर, गीता देवी सहित अध्यापकगण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version