वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चेतन ठठेरा बने पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय रहेगा संगठन — केडी सिंह

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने संघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों की आवाज बुलंद करने के लिए संगठन देशभर में सक्रिय है।

इसी क्रम में संघ ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चेतन ठठेरा को नियुक्त किया है। डॉ. ठठेरा पिछले 37 वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं तथा वर्तमान में भी सक्रिय हैं।

महामंत्री ने बताया कि डॉ. ठठेरा को प्रदेश की कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया है। जल्द ही वे प्रदेश संगठन का गठन कर इसकी जानकारी केंद्रीय संगठन को देंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here