वन्दे गंगा जल जन अभियान व स्वच्छ बावड़ी एंव पौधरोपण कार्य का आयोजन

0
121
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कासेड़ा में 300 साल पुरानी बावड़ी में किया श्रमदान

बावड़ी का जिर्णोदार करवाने की रखी ग्रामीणो ने मांग

मनीष कुमार पारीक

नावां शहर_डिडवाना जिले के नावां से सटे ग्राम खारड़िया में आज राजस्थान सरकार द्वारा चलाये जा रहे वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान व स्वच्छ बावड़ी व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला प्रभारी अशोक सैनी, भाजपा नागौर देहात जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी की अध्यक्षता में दीप पज्वलित कर किया गया। सुनीता माहेश्वरी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि राजस्थान की भजन लाल सरकार ने आमजन को पानी की किल्लत से बचाने के लिए एक जनकल्याणकारी कदम उठाते हुए वन्दे गंगा जल अभियान का आयोजन समूचे प्रदेश में शुरू किया है और नतीजतन लोगो ने इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर जल संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक करने में जुट गए है। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक ही उद्देश्य है कि हमारा प्रदेश पानी की समस्या से नही जूझे। माहेश्वरी ने कहा कि हमे आरओ के पानी की निर्भरता को छोड़ने के लिए हमे पानी का संरक्षण करना होगा , सुनीता माहेश्वरी ने महाकुंभ का नाम लेते हुए वन्दे गंगा का महत्व समझाया ओर राजस्थानी भाषा मे अपना उद्बोधन दिया और कहा कि हमने ऐसे दिन भी देखे है जब पुराने लोग बारिश के पानी को किस तरह से सुरक्षित रख कर एकत्रित करते थे और उसी पानी का खान पान आदि में उपयोग होता था। जब जब हमे सुविधा मिली सरकार द्वार हर घर जल योजना का विस्तार हुआ और हम सब कुछ भूल कर पानी के संरक्षण की बात को भूल गए और पानी का संचय करना भूल गए भूजल को बोरवेल से पानी निकाल कर पानी की कमी को साबित किया है। वन्दे गंगा जल अभियान को लेकर भाजपा पार्टी आमजन को पानी की उयोगिता बताने व पुरानी जल संरक्षण की याद दिलाने के लिए ये आयोजन आयोजित कर आपको आगाह करने का कार्य कर रही है । पानी को किस तरीके से हमे उपयोग करना है और आने वाले समय मे पानी की ज्यादा किल्लत होने वाली है इसके लिए हमे आज से ही तैयार होना होगा जिससे हमें मुसीबत नही झेलनी पड़े,महिलाओ को सब जिम्मेदारी का निर्वहन करने को आगाह किया। पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने क्या लेके आया बन्दे क्या लेके जायेगा भजन गा कर ग्रामीणो को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ,महिलाओ को बच्चो को पढ़ाने ओर मोबाइल का सदुपयोग करने की बात कही व कहा कि राजस्थान व केंद्र की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। अशोक सैनी जिला सघण्ठन प्रभारी ने भारत माता की जय के साथ उद्बोधन करते हुए कहा कि देश मे मोदी सरकार बनने के बाद जल शक्ति मंत्रायल का गठन किया गया आमजन को पानी की दिक्कत से बचाने के लिए चिंता करते हुए ये मंत्रालय बनाया गया और इस मंत्रालय में मंत्री भी राजस्थान से गजेंद्र सिंह खींवसर को बनाया गया क्योंकि हमारा राजस्थान जिसमे रेगिस्तानी भाग ज्यादा है उसमें पानी की काफी किल्लत है , राजस्थान में 13 जिलों में पेयजल समस्या को एकदम समाप्त करने के लिए इआरसीपी लागू की गई। पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे के शासन में महिलाओ को सुबह पानी की समस्या से जूझते देख जल संरक्षण अभियान शुरू किया था और कॉंग्रेस सरकार के आते ही इसे बन्द कर दिया था। सुरेंद्र सिंह कासेड़ा ने कासेड़ा में 300 साल पुरानी बनी बावड़ी को साफ सफाई करके उसको जल संरक्षण के लिए तैयार करने की बात कही व बताया कि ये बावड़ी ऐतिहासिक बावड़ी है देखरेख के अभाव में ये बावडिया अपना अस्तित्व खो रही है लेकिन राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इन सुखी जीर्ण शीर्ण पड़ी बावड़ियों, तालाबो, कुओं के बारे में सोच रखते हुए उनका जिर्णोदार करवाने व आमजन को पानी की महत्वता से रूबरू कराने का काम कर रही है जिससे लोगो मे पानी बचाने के लिए जाग्रति भी आ रही है। वही इस बावड़ी के जिर्णोदार के भाजपा नेताओं ने जिला कलेक्टर को पत्र भिजवाकर संज्ञान में लाने की बात कही व कहा कि बावड़ी के जिर्णोदार के बाद यह गांव कभी पानी की कमी महसूस नही करेगा। बरसात  का पानी ईश्वर के प्रसाद के समान है इस लिए हमे इसे बचाना है, जहां भी सूखे बावड़ी,तालाब ,कुए पड़े है और काफी बरसो से जहां लोगो की बसावट नही हुई है को पुनः जीवित करके जिर्णोदार करवाने के लिए भजनलाल सरकार ने अपने ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए कार्य कर रही है। भजनलाल सरकार आने वाली पीढ़ी के लिए हरसभव पानी की व्यवस्था करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लाकर अभियान चलाकर आमजन के हितार्थ काम कर रही है । कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित लोगों ने श्रमदान किया व बावड़ी का अवलोकन कर पौधरोपण किया व सभी उपस्थित लोगों को पौधे लगाने व पानी बचाने के लिए आव्हान किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here