Home latest उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजसमंद में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक...

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजसमंद में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली, दिए सख्त निर्देश

0

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजसमंद में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद से गौतम शर्मा की रिपोर्ट

राजसमंद।उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को राजसमंद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए।

प्रशासन रहे हर समय अलर्ट मोड पर 

बैठक में उन्होंने कहा कि अधिक वर्षा की स्थिति में प्रशासन हर समय अलर्ट मोड पर रहे। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं और संवेदनशील गाँवों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही, फसल गिरदावरी कार्य समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया। पशुपालन विभाग को आवश्यक दवाइयाँ, वैक्सीन और संसाधन पहले से उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए।

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत राजसमंद की विशेष उपज सीताफल को बड़े बाजार से जोड़ने की पहल पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विद्युत, पेयजल, उद्योग एवं रीको क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

गाँव चलो अभियान” (18 सितम्बर–2 अक्टूबर) से

डॉ. बैरवा ने प्रदेश सरकार के “गाँव चलो अभियान” (18 सितम्बर–2 अक्टूबर) और “शहर चलो अभियान” (15 सितम्बर–2 अक्टूबर) की तैयारियों का भी अवलोकन किया।

प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान भीम विधायक हरिसिंह रावत, जिला प्रमुख रतनी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, प्रधान अरविन्द सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक से पूर्व राजसमंद पहुंचने पर भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने डॉ. बैरवा का स्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version