Home latest श्री गोविन्द धाम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का पोस्टर विमोचन

श्री गोविन्द धाम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का पोस्टर विमोचन

0

श्री गोविन्द धाम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। श्री गोविन्द धाम स्थित श्री गोविन्द देव जी मंदिर में महन्त  अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर मानस गोस्वामी, घाट के बाला जी, सुदर्शनाचार्य , डॉ. प्रशान्त शर्मा, महन्त रामरज दास त्यागी, राम बिहारी, धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय और पार्थ शर्मा मौजूद रहे।

धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 सितंबर को श्री गोविन्द धाम में विधिवत पूजन के साथ कथा की शुरुआत होगी। सुबह 251 महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी, जो बैंड-बाजों के साथ खजाने वालों का रास्ता होते हुए बद्रीनाथ जी मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद भागवत कथा का वाचन डॉ. प्रशान्त शर्मा के श्रीमुख से किया जाएगा।

यह कथा विशेष रूप से पितृ शांति एवं गौ सेवा को समर्पित होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version