उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज के दिव्य प्रवचनों का किया श्रवण

0
44
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़–मदनगंजउप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को आज किशनगढ़–मदनगंज स्थित श्री रतनलाल कंवरलाल पाटनी (जैन) कम्युनिटी सेंटर में पट्टाचार्य भगवंत श्री 108 विशुद्धसागर जी यतिराज के सुशिष्य, परम पूज्य श्रुत संवेगी महाश्रमण मुनि श्री 108 आदित्यसागर जी महाराज के दिव्य प्रवचनों का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर डॉ. बैरवा ने कहा कि मुनि श्री के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी विचारों ने आत्मशुद्धि, संयम और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर होने की अनुपम प्रेरणा दी। यह आध्यात्मिक अनुभव मन को शांति प्रदान करने वाला तथा चेतना को ऊर्जा से भरने वाला रहा।
कार्यक्रम में विनोद पाटनी (अध्यक्ष, जैन समाज), चंद्रप्रकाश जैन, महेन्द्र पाटनी, भाजपा जिला जयपुर देहात उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जैन, पंचायत समिति सदस्य सुवालाल गुर्जर, सचिन अजमेरा, दीपांशु जैन, राजकुमार बडजात्या सहित अनेक प्रमुख जन उपस्थित रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here