उप मुख्यमंत्री बैरवा ने मार्ग में सुनी मोदी का ‘मन की बात’

0
149
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मार्ग में सुना  ‘मन की बात’
जयपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आज अपने प्रवास के दौरान मार्ग में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड का श्रवण किया और प्रधानमंत्री के अमूल्य मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के इस विशिष्ट संस्करण में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का देशवासियों से सार्थक आह्वान किया। उनका यह ओजस्वी संबोधन देश की प्रगति, जन-कल्याण और सामूहिक चेतना को नई दिशा देने वाला रहा।
उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा आज भीलवाड़ा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार में ही प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और विचारों से प्रेरणा ली।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here