उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

0
152
- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने  अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट

जयपुर/दूदू। उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को दूदू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेवा पहुँचकर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर हालात की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

उप मुख्यमंत्री ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे पीड़ितों के बीच

उप मुख्यमंत्री  स्वयं ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुँचे और पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने मौके पर ही राहत सामग्री किट बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाई और आश्वासन दिया कि हर प्रभावित परिवार तक सरकार की मदद समय पर पहुँचाई जाएगी।

लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सख्त फटकार भी लगाई और निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपमुख्यमंत्री  ने लोगों की समस्या जानने के लिए पानी के बीच उतरे, पानी का भराव देखा और लोगों से बातचीत की । लोगों की शिकायत मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई ,कहा कि पानी का निकास करें लोगों को राहत दे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे अधिकारी मौजूद रहे आपको बता दें कि आपदा प्रबंधन और जल जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार यहां पर राहत कार्य कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here