लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— संघ ने सेवा के नाम पर भी लहराया परचम
नवीन कुमावत
सांभरलेक। कस्बे में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में सेवा परोपकार को लेकर उपखंड पत्रकार संघ रजिस्टर्ड संस्था को उपखंड स्तर पर एसडीएम ऋषिराज कपिल द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं संघ के कई सदस्यों को उनके लेखनी के उत्कृष्ट कार्य को लेकर भी सम्मानित किया गया।
उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल ने उत्कृष्ट लेखनी कार्य करने पर वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल शर्मा, हेमंत शर्मा, कानाराम प्रजापति एवं आनन्द प्रकाश वर्मा को सम्मानित किया। इसके साथ ही उपखंड पत्रकार संघ रजिस्टर्ड संस्था द्वारा उपखंड क्षेत्र में नेकी की दीवार योजना अंतर्गत भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी एवं आवास की व्यवस्था जैसे नेक कार्य के लिए संस्था अध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा को सम्मानित किया गया।
उपखंड पत्रकार संघ कार्यालय पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस :
पूर्व जयपुर दरबार कचहरी के पूर्व न्यायालय परिसर में संचालित उपखंड पत्रकार संघ कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। अध्यक्ष आनन्द प्रकाश वर्मा ने राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल शर्मा, हेमंत शर्मा, कानाराम प्रजापति, स्टांप वेण्डर सुशील शर्मा, समाजसेवी मुकुंद सेन, रामावतार शर्मा, गिरिराज प्रसाद शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
