लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियाँबड़ी (नागौर )
एस ड़ी एम ने सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश। आमजन कि मिले बेहतर सुविधा।
नगरपालिका EO धर्मेंद्र, PWD AEN प्रशांत, PPP बालूराम सहित अधिकारी रहे मौजूद।
रियाँबड़ी उपखण्ड कार्यालय मे उपखण्ड अधिकारी सूर्यकान्त शर्मा ने उपखण्ड स्तरीय अधिकारीयों व कार्मिकों के कार्यों कि समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी शर्मा ने उपखण्ड स्तरीय अधिकारियो कार्मिको को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उपखण्ड अधिकारी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रियाँबड़ी मे पंचायत समिति से राइका बाग तक निर्माणाधीन सड़क के ठेकेदार को रियाँबड़ी मे हो रहे सड़क निर्माण मे गुणवक्तायुक्त व जल्दी ही सीसी सड़क का निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए जिससे आमजन को सड़क निर्माण मे हो रही असुविधा से राहत मिल सके। उपखण्ड अधिकारी शर्मा ने सड़क निर्माण का निरिक्षण कर शहरवासियो को जल्द ही राहत मिलने कि समझाइश कि। इस दौरान उपखण्ड स्तरीय कार्मिक सहित शहरवासी मौजूद रहे।










































