Home accident उप मुख्यमंत्री बैरवा ने दिखाई इंसानियत सड़क हादसे में घायल को भिजवाया...

उप मुख्यमंत्री बैरवा ने दिखाई इंसानियत सड़क हादसे में घायल को भिजवाया अस्पताल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महेश राव ब्यूरो चीफ

प्रतापगढ़।  उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा प्रतापगढ़ की ओर से बारावरदा होते हुए जा रहे थे, तभी रास्ते में एक सड़क हादसे में बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससमें गोपाल मीणा नमक व्यक्ति घायल हो गया ,जैसे ही उपमुख्यमंत्री का काफिला घटना स्थल से गुजरा, उन्होंने हादसे को देखकर अपने काफिले को रुकवाया और तुरंत कार से उतरकर घटना स्तर पर पहुंचे ।  बैरवा ने  इंसानियत  रखते हुए उन्होंने सबसे पहले एंबुलेंस को बुलवाया और स्वयं ने घायल व्यक्ति को लोगों की मदद से एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।  एंबुलेंस से घायल गोपाल मीणा को प्रतापगढ़ अस्पताल ले जाने के बाद ही उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा  घटनास्थल से रवाना हुए।  इस दौरान वह घायल व्यक्ति की देखरेख करते रहे।  उपमुख्यमंत्री के इस संवेदनशील फैसले का वहां मौजूद सभी लोगों ने दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। घायल को भी समय से उपचार मिलने पर समय पर अस्पताल पहुंच सका।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version