लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पलाई स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण महा अभियान की शुरुआत पलाई स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सभी स्वास्थ्य और सामुदायिक केंद्रों पर चलेगा।
महिलाओं और बच्चों पर विशेष फोकस
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलाई में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और ग्रामीणों की विभिन्न जांचें की गईं। इनमें शामिल रहीं:
-
गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की जांच
-
एनीमिया और कुपोषण स्क्रीनिंग
-
बाल स्वास्थ्य एवं पूर्ण टीकाकरण
-
मौसमी बीमारियों की जांच
-
निःशुल्क दवाइयों का वितरण
-
गैर-संचारी रोग परीक्षण
-
स्तन, टीबी व अन्य संचारी रोगों की जांच
साथ ही, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और परिवार नियोजन संबंधी मार्गदर्शन एवं परामर्श भी दिया गया।
टीबी मरीजों को मिली पोषण किट
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुमन मीणा और चिकित्सा कार्मिकों ने टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित किए।
अभियान का उद्देश्य
डॉ. सुमन मीणा ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की आधारशिला है। यह अभियान ग्रामीण महिलाओं तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर हर परिवार को स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर कर रहा है।”
मौजूद रहे चिकित्सा कर्मी और ग्रामीण
शिविर में डॉ. सुमन मीणा, नर्सिंग ऑफिसर सीमा मीणा, मंचेता मीणा, फार्मासिस्ट विकास शर्मा, एएनएम इंद्रा शर्मा, रीना मीणा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्योजी लाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।













































