उनियारा: रामद्वारा में रामायण पाठ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल

0
180
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।।
शहर के सवाई माधोपुर रोड स्थित क्षारबाग में आस्था के प्रमुख केंद्र रामद्वारा में रामचरितमानस का पाठ विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ।


पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार से हुई शुरुआत

रामायण पाठ का शुभारंभ पंडित रामकृष्ण शर्मा ने देवताओं को चौकी पर विराजित कर मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया। यजमानों ने विधिवत पूजा संपन्न करवाई।


आचार्य का सम्मान और सुंदर सजावट

इस अवसर पर रामायण पाठ करने वाले आचार्य का सम्मान किया गया।

  • भगवान राम की सुंदर झांकी सजाई गई।

  • रामद्वारा परिसर में विद्युत सजावट की गई।

  • दरवाजे पर अशोक के पत्तों की बंदनवार बांधी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।


शनिवार को पूर्णाहुति

रामायण पाठ की पूर्णावती शनिवार को होगी। इस अवसर पर भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।


समिति के सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान रामद्वारा समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here