Home accident कमल मीणा पर फायरिंग, ब्रह्मपुरी पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

कमल मीणा पर फायरिंग, ब्रह्मपुरी पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर: कमल मीणा पर हुई फायरिंग के मामले में ब्राह्मपुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। DCP नॉर्थ करण शर्मा के निर्देश पर थानाधिकारी हेमंत जनागल और उनकी टीम ने नाकाबंदी पॉइंट पर एक स्कॉर्पियो को पकड़कर वाहन में सवार दो बदमाशों को डिटेन किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अविनाश और अनिल के रूप में हुई। उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए बिंदायका पुलिस को सुपुर्द किया गया।

कार्रवाई में हेड कांस्टेबल करतार सिंह और कांस्टेबल लाल सिंह ने बहादुरी का परिचय दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले की जांच में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version