- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के एक निजी मैरिज गार्डन में सोमवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं का डांडिया रास आयोजित किया गया।
आयोजनकर्ता सरिता यादव ने बताया कि गरबा और डांडिया हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं और नवरात्र में इनका विशेष महत्व है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और देर रात तक पारंपरिक गीतों की धुन पर डांडिया खेला।
इस अवसर पर सुमन सुवालका, अनिता कुमावत, निशा कुमावत, शकुंतला यादव, कविता साहू, नीरजा सिंह, नीतू कुमावत, गौरा साहू, सुनीता खंडेलवाल सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
- Advertisement -



















































