- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में फूलों और गुलाल से होली खेलकर फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा भगवान की पूजा-अर्चना से हुई।
अग्रवाल समाज चौरासी की महिला परिषद की अध्यक्ष बिना जैन छामुनिया की अध्यक्षता में फागोत्सव का महोत्सव मनाया गया, जिसमें फूलों और गुलाल से होली खेली गई और नृत्य एवं मस्ती का आनंद लिया गया। इसके साथ ही मजेदार गेम्स, सरप्राइज एक्टिविटीज, गिफ्ट्स और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज 84 के ब्लॉक अध्यक्ष पदम चंद नगर फोर्ट, युवा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जैन, महिला ब्लॉक अध्यक्ष दयावती जैन सहित उनियारा, बनेठा, ककोड, नगरफोर्ट और पलाई के जैन समाज की महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में सामाजिक और आपसी सहयोग विषयों पर भी चर्चा की गई।
- Advertisement -


















































